What is DA?
महंगाई भत्ता (Dearness Allowance यानी DA) वह अतिरिक्त पैसा होता है जो सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई के असर से राहत देने के लिए दिया जाता है।
जब बाजार में खाने-पीने की चीजें, किराया और दूसरी जरूरी चीजें महंगी होती हैं, तो महंगाई भत्ता उनकी बढ़ती लागत को कुछ हद तक पूरा करने में मदद करता है।
एक उदाहरण से समझिए
मान लीजिए आपकी बेसिक सैलरी ₹30,000 है और महंगाई भत्ता 10% है
आपको बेसिक सैलरी के अलावा ₹3,000 महंगाई भत्ता मिलेगा।
महंगाई भत्ता कितने प्रतिशत मिलता है?
DA की दर समय-समय पर सरकार द्वारा बदली जाती है।
केंद्र सरकार के कर्मचारियों का DA आमतौर पर साल में दो बार, जनवरी और जुलाई से प्रभावी होने के लिए संशोधित होता है।
DA की गणना बेसिक सैलरी के प्रतिशत के रूप में की जाती है।
सरकारी पेंशनर्स को इसी तरह महंगाई राहत (DR) मिलती है।